Saturday, 2 January 2010

बचपन था वो कितना सुहाना!!

बचपन था वो कितना सुहाना!!
संग तेरे बठे बात लडाना।
भाई-बहन को खूब चिढाना
काम न करना कर लाख बहाना
उम्र बढी खाकर पुरबाई
मेरे मन ने ली अँगराई
जिसने निशिदिन स्वप्न दिखाई
उफ! बचपन ने क्यूं ली जम्हाई
कालचक्र ने दी तरुणाई
सबने कर दी मेरी सगाई
पति देख मैं कुछ यूं शर्माई
वक्तने क्या यह खेल दिखाई।
सुन री सखि ! अब क्या है रोना
अब बस उनका साथ निभाना
चुपके से अब है तुमको बतलाना
बचपन था वो कितना सुहाना!!
बचपन था वो कितना सुहाना!!


०१-०५-०५

काश! कि हम पत्थर दिल होते!!

काश! कि हम पत्थर दिल होते!!
खूब सताते लोगों को
नहीं किसी से चाहत होती
नहीं किसी होती नफरत।
सबसे झूठा प्यार जताते
चुपके से फिर तीर चलाते।
स्वार्थ जहाँ भी होती अपनी
मिलकर उअससे खूब निभाते
काम वो जब भी पडती उसको
Sorry कह हम यूं शर्माते..
खुशी न होती किसी से मिलकर
नहीं किसी का गम बिछड कर।


यह कविता बहुत ही लंबी थी जिसके महत्त्वपूर्ण अंश को ही रक्खा गया है।
२८-०४-०५ २१:१०

कैसे मन का दीप जलाऊँ?

इन अन्धेरी रातों में
कैसे मन का दीप जलाऊँ?
अंजान शहर की इन राहों में
किसको अपना गीत सुनाऊँ?
जहाँ न कोई रिश्ता नाता
फिर क्यूं मन है वहीं पे जाता?
मेरी बेबस दिल की बातें
क्यूं ये मन उस तक पहुंचाता?
नहीं कभी थी चाहत जिससे
फिर क्यूं आज है चाहत उससे?
धूप-छाँव के जीवन में ये
क्यों प्यास जगाया मिलकर उससे?
जब कोई नहीं है इस जहाँ में
कैसे मिलकर प्यास बुझाऊँ?
इन अन्धेरी रातों में
कैसे मन का दीप जलाऊँ?
अंजान शहर की इन राहों में
किसको अपना गीत सुनाऊँ?


२८-०४-०५ २१:१०

Wednesday, 18 November 2009

International Philosophy Day


My Visit to Chhattis garh & Nagpur


International Philosophy Day


Thursday, 12 November 2009

हमनें भी कुछ सीखा जीवन से॥


हमनें भी कुछ सीखा जीवन से
पाकर कुछ यूं छटा निराली।
स्वप्निल से इस महफिल से
हमनें भी कुछ सीखा जीवन से॥

दृष्टि सुजन की पाकर आजीवन
बने रहे क्लान्त सतत क्षण ।
सदा मनुज पर आश्रित रहकर
हमनें भी कुछ सीखा जीवन से॥

शुद्ध सौम्य है अन्तस्तल जिनका
चाह स्नेह पाने की जिनसे।
कर भंजित वह अन्तस्तल
हमनें भी कुछ सीखा जीवन से॥

राग द्वेष भरी महफिल में  
संग विवेक शक्ति की पूजा।
रंगमहल सी इस भव निधि में
हमनें भी कुछ सीखा जीवन से॥

भावना के अगाध सरोवर
कहीं कभी न "मैं" डूब जाए।
सोच सदा निज कर्ममार्ग में

हमनें भी कुछ सीखा जीवन से॥

शरीर बिना है आत्म अधूरा
क्रिया बिना है ज्ञान अधूरा।
श्रान्त क्लान्त औ नीरस हो
हमनें भी कुछ सीखा जीवन से॥

नहीं मिला पद्मराग किसी को
बिन कण्टक सहन शक्ति अपना।ए
सुरभि कहां इस मुक्ति मार्ग पर
कुछ यूं ही हमनें सीखा जीवन से॥